सौरव गांगुली सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीसीसीआई के मुखिया और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली को अस्पताल में भर्ती किया गया है, उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। सूत्रों के मुताबिक 'दादा' कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में हैं, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इससे पहले कोरोना काल में गांगुली संक्रमित हो गए थे। उस दौरान उनके साथ-साथ उनके और उनके भाई के परिवार के बाकी सदस्य भी संक्रमित हो गए थे।
