सौरव गांगुली ने किया कंफर्म, इस साल के लिए रद्द हो चुका है एशिया कप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कोरोना वायरस के कारण मार्च से ही क्रिकेट पर रोक लगी है और आज इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हो रही है। हालांकि, इस साल सितंबर में होने वाले एशिया कप को लेकर तमाम खबरें आती रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कंफर्म कर दिया है कि एशिया कप को रद्द कर दिया गया है।