सौरव गांगुली को ICC का अध्यक्ष बनना चाहिए- ग्रीम स्मिथ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डायरेक्टर और पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ चाहते हैं कि BCCI के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ICC के भी अध्यक्ष बनें। ग्रीम स्मिथ का कहना है, 'इस मुश्किल समय में सौरव गांगुली जैसे व्यक्ति अगर आईसीसी के अध्यक्ष बनते हैं तो यह काफी सही होगा। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर फिलहाल आईसीसी के अध्यक्ष हैं और उनका कार्यकाल इसी महीने के अंत में खत्म होगा।