कल घर लौटेंगे सौरव गांगुली, अगले दो-तीन हफ्तों में होगी एंजियोप्लास्टी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सौरव गांगुली को कल अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। सीने में दर्द की शिकायत के बाद गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गांगुली दो-तीन हफ्तों में उपचार के अगले पड़ाव के लिए तैयार हो जाएंगे। शायद तब उनकी एक और एंजियोप्लास्टी होगी। उनकी हालत स्थिर है। कल अस्तपाल से छुट्टी मिल जाएगी, हालांकि घर में भी गांगुली मेडिकल देख-रेख में होंगे, जहां रोजाना जांच होगी।
