x

सौरव गांगुली ने विराट सहित पूरी टीम को दि‍या ज्ञान

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Zee News - India.com

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रहे सौरव गांगुली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर कप्तान विराट कोहली सहित पूरी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हो रहे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की सलाह दी. गांगुली ने रहाणे और मुरली विजय को अधिक प्रतिबद्धता के साथ बल्लेबाजी करने को कहा,वहीं विराट को अंतिम एकादश में बदलाव और छेड़छाड़ न करने की सलाह दी है. साथ ही गांगुली ने कहा, अगर आपको टेस्ट मैच जीतना है तो टीम के सभी खिलाडियों को रन बनाने जरूरी होंगे.