जापानी खिलाड़ी को हराकर वियतनाम ओपन के फाइनल में पहुचें सौरव वर्मा
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत के बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी सौरव वर्मा ने वियतनाम ओपन में जापान के खिलाड़ी मिनोरू कोगा को हरा कर पुरुषों एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। सौरभ ने सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के मिनोरू कोगा को 22-20, 21-15 से शिकस्त दी है। इस मैच के फाइनल खिताब के लिए रविवार को चीन के खिलाड़ी के साथ सौरभ की भिड़ंत होनी है। इससे पहले सौरव ने स्लोवेनिया अंतरराष्ट्रीय में जीत दर्ज की थी।
