टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने के प्रस्ताव को दक्षिण अफ्रीका ने ठुकराया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दक्षिण अफ्रीका का अपना दौरा स्थगित करने के एक दिन बाद ही क्रिकेट आस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने पुष्टि की है कि टेस्ट सीरीज के लिए उसने दक्षिण अफ्रीका को आस्ट्रेलिया आने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इसे ठुकरा दिया. आस्ट्रेलिया ने कोरोनावायरस महामारी की चिंताओं को देखते हुए मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका का अपना अगला दौरा स्थगित कर दिया.