चौथे चरण में पहुंची स्पेनिश टूर्नामेंट ला लिगा की ट्रेनिंग, 11 जून से शुरू होगी लीग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
स्पेनिश फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा की चौथे चरण की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। अब सभी क्लब के खिलाड़ी आज से प्रैक्टिस शुरू कर सकेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग समेत सभी गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। ला लिगा का यह सीजन कोरोना के कारण बीच में ही रोक दिया गया था। यह दोबारा से 11 जून से शुरू शुरू होगी। इस सीजन का आखिरी मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा।