कोरोना काल में लोगों के दौड़ने की आदत से मिलेगा एथलेटिक्स को फायदा : सेबेस्टियन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विश्व एथलेटिक्स अध्यक्ष सेबेस्टियन ने दावा किया कि कोरोना के चलते लॉकडाउन के बीच फिट रहने को अधिक लोगों ने दौड़ना शुरू किया। जिसका दुनियाभर में स्थिति सामान्य होने पर यह खेल फायदा उठा सकता है। बकौल सेबेस्टियन, एथलेटिक्स को मुख्य रूप से फायदा हुआ क्योंकि लोग दौड़कर या चलकर एक्सरसाइज कर रहे हैं। हम इसे नजरअंदाज नहीं करेंगे और महामारी के बाद इसे और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।
