कोरोना से एनआईएस में खेल गतिविधियां प्रभावित, साइकिलिंग शिविर दिल्ली स्थानांतरित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना के चलते पटियाला के नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स में खेल गतिविधियां प्रभावित हुई। साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ट्रैक चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का शिविर दिल्ली स्थानांतरित किया। शिविर के बाद चैंपियनशिप नवंबर 2020 में दिल्ली में ही प्रस्तावित है। वहीं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बोले- कोरोना के बीच अगर साइकिलिस्टों को पटियाला भेजा जाता तो उन्हें 15 दिन के लिए क्वारंटाइन करना पड़ता।
