खेल पुरस्कारों में 2 महीने तक की देरी की संभावना, अब तक 29 अगस्त को दिए जाते रहे हैं राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
खेल मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, कोरोना के कारण इस साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में 2 महीने तक का विलंब हो सकता है। हालांकि अंतिम फैसला राष्ट्रपति भवन से आएगा। राष्ट्रपति हर साल 29 अगस्त को राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार देते हैं। खेल पुरस्कार हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर ही दिए जाते हैं। फिलहाल राष्ट्रपति भवन के दिशा-निर्देशों का इंतजार है।
