दुनिया भर में खेल आयोजन बंद लेकिन वनातू में खेला गया महिलाओं के बीच क्रिकेट मुकाबला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जहां पूरी दुनिया में खेल की सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन बंद है, वहीं वनातू में शनिवार को महिला घरेलू क्रिकेट लीग का फाइनल मैच हुआ। दक्षिण प्रशांत क्षेत्र का यह उष्णकटिबंधीय शायद एकमात्र ऐसी जगह है, जहां फिलहाल प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की मेजबानी हुई। वनातू क्रिकेट संघ के सीईओ भी मैच के लिए आमंत्रित किए गए। वनातू क्रिकेट के फेसबुक पर अलग-अलग समय पर 3000 से ज्यादा लोगों ने मैच देखा।
