x

खेल मंत्रालय ने 2022 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों और कोच के नामों का ऐलान किया

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: twitter

स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया। अर्जुन पुरस्कार के लिए भी 25 खिलाड़ियों को चुना गया है। वहीं, द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए 7 कोच चुने गए हैं। इस बार किसी क्रिकेटर को अर्जुन या खेल रत्न नहीं मिला। सिर्फ द्रोणाचार्य अवॉर्ड में रोहित शर्मा के कोच रह चुके दिनेश जवाहर लाड को चुना गया।