3 अगस्त को सुनील छेत्री के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली में जमा होंगी खेल जगत की हस्तियां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल जगत के कई दिग्गज तीन अगस्त को भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली फुटबॉल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक मंच पर आएंगे। ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में खेल मंत्री किरण रिजिजू, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, फीफा की सारा बूथ (महिला फुटबॉल प्रतियोगिता की वैश्विक प्रमुख) व एशियाई फुटबॉल परिसंघ के महासचिव दातो विडसर जॉन जैसे दिग्गज शामिल होंगे।
