समलैंगिक रिश्ते में हैं देश की 'स्वर्ण बेटी' दुती चंद, कहा-जान से भी प्यारी है उनकी महिला साथी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: aajtak
एशियाई खेलों में भारत को 2 सिल्वर मेडल दिलाने वाली धावक दुती चंद ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. स्प्रिंटर दुती चंद ने खुलासा किया है कि वे समलैंगिक रिश्ते में हैं. साथ ही बताया कि वह लड़की भी उनके गृहनगर चाका गोपालपुर की है. हालांकि दुती ने अपनी पार्टनर के नाम का खुलासा नहीं किया है. लेकिन समलैंगिक रिश्ते को कबूल करते हुए कहा कि मुझे कोई ऐसा मिल गया है जो मुझे जान से भी प्यारा है.
