7 साल बाद खत्म हुआ श्रीसंत का बैन, मैदान पर होगी जल्द वापसी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का 7 साल का बैन आज खत्म हो गया। दरअसल स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत पर लगे आजीवन बैन को SC ने घटाकर 7 साल का कर दिया था। बैन खत्म होने से पहले श्रीसंत ने ट्वीट कर लिखा था, 'मैं हर तरह के चार्ज से पूरी तरह से फ्री हो जाउंगा और उस खेल का प्रतिनिधित्व फिर से करूंगा जिसे मैं सबसे ज्यादा पसंद करता हूं।'