मुंबई को 10 विकेट से रौंदकर प्लेऑफ में पहुंचा हैदराबाद, केकेआर बाहर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में प्रवेश किया। हैदराबाद की जीत से कोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल से बाहर हुआ। अब छह नवंबर को एलिमिनिटर में हैदराबाद का सामना अबुधाबी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। मुंबई 8 विकेट पर 149 रन ही बना पाई। वहीं हैदराबाद ने कप्तान वार्नर के अलावा ऋद्धिमान साहा के नाबाद 58 रन के जरिए 17.1 ओवरों में 151 रन बनाए।
