23 मई से वनडे सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर रहेगी। 23 मई से सीरीज शुरू होगी। हालांकि टीम 16 मई को ही ढाका पहुंच जाएगी और 21 मई को अभ्यास मैच खेलेगी। सभी मैच डे-नाइट होंगे। मीरपुर के शेर-ए-बांग्लादेश नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। वनडे मैच 23, 25 और 28 मई को खेले जाएंगे। हालिया बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भी श्रीलंका का दौरा किया था।
