श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने की बीसीसीआई से दौरा रद्द ना करने की अपील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फिलहाल सभी क्रिकेट दौरे रद्द हैं, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से दौरा रद्द ना करने की अपील की और जुलाई में सीमित ओवरों की सीरीज के दौरे को बरकरार रखने को कहा। हालांकि बीसीसीआई को लगता है कि ये तकरीबन असंभव है। एक बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि इसमें अभी कुछ समय है, लेकिन भारतीय टीम जुलाई में श्रीलंका का दौरा करे, ये तकरीबन असंभव-सा लग रहा है।
