श्रीलंका ने 18 खिलाड़ियों को दिया पांच महीने का कॉन्ट्रैक्ट, एंजेलो मैथ्यूज को नहीं मिली जगह
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने अपने 18 खिलाड़ियों को पांच महीने का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। 01 अगस्त से शुरु हुआ यह कॉन्ट्रैक्ट 31 दिसंबर, 2021 तक मान्य रहेगा। खिलाड़ियों का चुनाव चार कैटेगिरी में किया गया है। देश के दिग्गज ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को इस कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली है। आपको बता दें कि मैथ्यूज फिलहाल ब्रेक पर हैं और वह टीम में चुने जाने के लिए उपलब्ध नहीं हैं।