श्रीलंका बनाम इंग्लैंड: रूट ने लगाया 18वां टेस्ट शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
श्रीलंका के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपना 18वां टेस्ट शतक पूरा कर लिया है। पहली पारी में श्रीलंका को केवल 135 के स्कोर पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में अहम बढ़त हासिल कर ली है। रूट अपनी शतकीय पारी के दौरान दो अहम और बड़ी साझेदारियां निभा चुके हैं। रूट ने इंग्लैंड को पहले दिन ही श्रीलंका के स्कोर के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।