श्रीलंका अपने यहां कराना चाहता है आईपीएल, बीसीसीआई ने कहा- प्रस्ताव पर फ़िलहाल चर्चा का कोई मतलब नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
श्रीलंका क्रिकेट आईपीएल के आयोजन का इच्छुक है, लेकिन बीसीसीआई अभी कोविड-19 से जूझ रही दुनिया में इस तरह के प्रस्ताव पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है। आईपीएल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च से 24 मई के बीच आयोजित किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है। बोर्ड चीजें सामान्य होने के बाद ही इसका आयोजन करेगा।
