श्रीलंका नहीं जाएगा भारत, सीमित ओवर की सीरीज हुई स्थगित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना वायरस की वजह से जुलाई में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली सीमित ओवर सीरीज को भी स्थगित कर दिया गया है। इस दौरे पर भारत को वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। हालांकि बोर्ड अभी-भी इस बात की उम्मीद लगा रहा है कि बीसीसीआई इस सीरीज को इसी साल जरूर पूरा करेगी।
