श्रीलंकाई बॉलर का अजीबोगरीब एक्शन वायरल; पॉल एडम्स से हो रही तुलना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विश्व क्रिकेट में लसिथ मलिंगा के जैसे अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन वाले कई श्रीलंकाईं गेंदबाज आए। ऐसे गेंदबाजों में ताजा नाम 21 वर्षीय श्रीलंकाई स्पिनर केविन कोथिगोडा का है। केविन के कोच धमिका सुदर्शन ने उनके बॉलिंग एक्शन की तुलना पूर्व दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर पॉल एडम्स से की। केविन अबु धाबी टी-10 लीग में बंगला टाइगर्स के लिए खेल रहे हैं। उनकी हैरतंगेज गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
