इंग्लैंड से घर पर सीरीज हारने के बाद श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता ने दिया इस्तीफा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी की थी, जिसमें उन्हें 0-2 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके बाद टीम के मुख्य चयनकर्ता असांथा डी मेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा उन्होंने टीम के मैनेजर पद से भी इस्तीफा दिया है।श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा कि असांथा ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।