श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने देश में आधा दर्जन नए स्टेडियम बनाने का लिया फैसला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने अपने यहां 6 नए स्टेडियम बनाने का फैसला किया है। ऐसा कर के बोर्ड देश मे क्रिकेट को विकसित करना चाहता है। हालांकि, ये स्टेडियम उन्हीं जगहों पर बनेंगे, जहां आस-पास स्टेडियम नहीं हैं। बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा द्वारा शुरू की गई परियोजना जमीनी स्तर पर खेल को विकसित करने के लिए एक बड़ा कदम है। कार्यकारी समिति ने भी इस फैसले पर मुहर लगा दी है।