एक बार फिर पाकिस्तान का दौरा करेगी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तीन वनडे और तीन टी ट्वेंटी मैचों की सीरीज खेलने के लिए श्रीलंकाई टीम सितंबर में पाकिस्तान गई थी। अब दोबारा दो टेस्ट मैच खेलने के लिए श्रीलंकाई टीम दिसम्बर में पाकिस्तान रवाना होने वाली है। शुक्रवार को क्रिकेट श्रीलंका ने इस बात की जानकारी दी कि हमारी टीम 8 दिसम्बर को पाकिस्तान रवाना होगी। श्रीलंका के खेल मंत्रालय की तरफ से 16 सदस्यीय टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति दी गई है।
