वर्ल्डकप से पहले सनथ जयसूर्या की मौत की उड़ी अफवाह, तो खुद क्रिकेटर ने किया खंडन
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: CricketCountry.com
वर्ल्डकप से पहले सोमवार को सोशल मीडिया पर श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या की मौत की खबर आग की तरह फैल गई. वहीं कुछ देर बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर अश्विन ने लिखा, " जयसूर्या को लेकर जो खबर है, क्या वह सच में सही है. व्हाट्सएप पर मुझे एक खबर मिली है, लेकिन ट्विटर पर कहीं भी ऐसा कुछ नहीं है." वहीं अब खुद जयसूर्या ने इस बात का खंडन किया है और इसे फेक न्यूज बताया है.
