1 जून से प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं श्रीलंकाई खिलाड़ी, कोच मिकी आर्थर ने दी जानकारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी एक जून से प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतर सकते हैं। हालांकि, अभी श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को वहां की सरकार से अनुमति लेनी होगी। श्रीलंकाई टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने कहा, 'हम 1 जून के लिए योजनाएं शुरू कर रहे हैं। एक बार जब हमे श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय से आधिकारिक रूप से जानकारी मिल आएगी, तो मैं टीम के कप्तान के साथ बात शुरू करूंगा।'