श्रीलंका टीम के तेज गेंदबाजी सलाहकार बने रहेंगे चामिंडा वास, बोर्ड से हुआ समझौता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पूर्व दिग्गज गेंदबाज चामिंडा वास श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ तेज गेंदबाजी सलाहकार बने रहेंगे। इससे पहले फरवरी में वास ने सलाहकार बनने के तीन दिनों के बाद ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) को अपना इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, अब SLC ने वास को इस भूमिका में बरकरार करने के लिए राजी कर लिया है। वहीं वास ने अपना इस्तीफा पत्र वापस ले लिया है।