रिकॉर्ड 13.62 सेकेंड में 142.50 मीटर दौड़, बोल्ट से भी 0.03 सेकेंड तेज हैं श्रीनिवास गौड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कहा जा रहा है कि कर्नाटक के 28 वर्षीय श्रीनिवास गौड़ा; उसेन बोल्ट से भी तेज धावक हैं। दरअसल, कर्नाटक में आयोजित पारंपरिक बफेलो रेस में श्रीनिवास ने 13.62 सेकंड में 142.50 मीटर दौड़ने का रिकॉर्ड बनाया है। अगर 100 मीटर रेस के हिसाब से देखें तो वो दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट के वर्ल्ड रिकॉर्ड से 0.03 सेकंड तेज हैं। बोल्ट के नाम 100 मीटर रेस में 9.58 सेकंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
