IPL 2021 में नहीं खेलेंगे स्टेन, ट्विटर पर खुद की घोषणा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से खुद को दूर कर लिया है। 37 वर्षीय गेंदबाज ने ट्विटर पर अपने निर्णय की घोषणा की है और खुद को 2021 सीजन के लिए उपलब्ध नहीं बताया है। इस दौरान स्टेन ने साफ किया कि वह किसी अन्य फ्रेंचाइजी के लिए खेलने की इच्छा नहीं रखते हैं और वह केवल क्रिकेट से दूर कुछ समय बिताना चाहते हैं।