फॉर्मूला वन रेसर लुईस हैमिल्टन पाए गए कोरोना संक्रमित, सखीर ग्रांड प्रीमियर में नहीं लेंगे हिस्सा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
मंगलवार को मर्सिडीज की टीम ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। टीम के बयान में कहा गया है, “हल्के लक्षणों के अलावा, वह अन्यथा फिट और ठीक है, और कोरोना के नियमानुसार उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही बहरीन ग्रांड प्रीमियर जीतने वाले हैमिलटन अब इस हफ्ते होने वाले सखीर ग्रांड प्रीमियर में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
