हरभजन सिंह से हुई चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, दर्ज कराई FIR
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
ग्गज भारतीय ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह निजी कारणों से इस सीजन इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, इस बीच उन्होंने चेन्नई के एक बिजनेसमैन के खिलाफ चार करोड़ रूपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई है। हरभजन ने चेन्नई सिटी पुलिस से की गई अपनी शिकायत में कहा है कि जी महेश नामक बिजनेसमैन ने उनसे 2015 में चार करोड़ रूपये लिए थे जिसे वह लौटा नहीं रहे हैं।