IPL 2020: मुंबई से मिली हार के बाद स्टीव स्मिथ पर लगाया गया जुर्माना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया। जुर्माना लगाते हुए उनकी मैच फीस में से 12 लाख रुपये की कटौती कर दी गई। मुंबई के खिलाफ हार के बाद स्टीव को यह झटका लगा है। आइपीएल के न्यूनतम ओवर गति उल्लंघन से संबंधित आचार संहिता के अंतर्गत उनकी टीम का यह सत्र का पहला उल्लंघन था।