स्टीव स्मिथ ने आईपीएल में खेलने को लेकर दिया बड़ा बयान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने आईपीएल में खेलने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। स्टीव ने कहा है कि अगर वर्ल्ड कप का आयोजन नहीं होता है और उसकी जगह आईपीएल का आयोजन होता है तो वो उसमें खेलने के लिए तैयार हैं। कोरोना वायरस के बाद स्टीव ट्रेनिंग पर लौट चुके हैं। सोमवार को न्यू साउथ वेल्स टीम के साथ उन्होंने ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया।