स्टोक्स का बड़ा खुलासा, कहा- अहमदाबाद टेस्ट में घटे इंग्लिश खिलाड़ियों के वजन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: sportskeeda
भारत के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाड़ियों को काफी मुश्किलें हुई थीं। अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की स्पिन जोड़ी ने इंग्लिश बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर खूब नचाया था। मैदान में स्पिनर्स की समस्या के अलावा यहां का मौसम भी इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए किसी आफत से कम नहीं था। अब बेन स्टोक्स ने खुलासा किया है कि अंतिम टेस्ट में उनका पांच किलोग्राम वजन कम हुआ है।