IPL के लिए बने सख्त नियम, खिलाड़ियों को करना होगा पालन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
BCCI के एक अधिकारी ने IPL में जाने वाले खिलाड़ियों को लेकर कहा, 'सभी भारतीय खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को भारत में अपनी संबंधित टीमों से जुड़ने के एक सप्ताह पहले 24 घंटे के अंतराल में दो बार COVID-19 आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना होगा। इन्हें कुल मिलाकर 5 बार COVID-19 टेस्ट में निगेटिव आना होगा। जांच में किसी व्यक्ति का नतीजा अगर पॉजिटिव आता है तो वह 14 दिनों तक पृथकवास में रहेगा।