इंग्लैंड के खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने नए साल की शुरुआत सगाई करके की
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने साल 2021 की शुरुआत अपनी गर्लफ्रेंड मोली किंग के साथ सगाई करके की है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट से दी है। वहीं मोली ने भी किस करते हुए फोटो पोस्ट की है और साथ ही लिखा कि एक हजार बार हां, मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है, नए साल की सबसे जादुई शुरूआत! स्टुअर्ट ब्रॉड मैं अपने सभी सालों को आपके साथ बिताने का इंतजार नहीं कर सकती।
