x

सुनील छेत्री पसंदीदा खिलाड़ी चुने गए, उज्वेकिस्तान के एल्डोर शोमुरोदोव को पछाड़ा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को प्रशंसकों ने 2019 एएफसी एशियाई कप का सबसे पसंदीदा खिलाड़ी चुना है। उन्होंने उज्वेकिस्तान के एल्डोर शोमुरोदोव को पछाड़ा। छेत्री को 51 जबकि शोमुरोदोव को 49 वोट मिले। एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने ट्विटर पर लिखा, 19 दिन, 561856 वोट और एशियाई कप के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी का फैसला। सुनील छेत्री को बधाई। सुनील छेत्री ने ग्रुप चरण में दो गोल किए थे।