सुनील छेत्री ने बाईचुंग भूटिया को पीछे छोड़ बनाया रिकॉर्ड
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री भारत की ओर से सर्वाधिक मैच खेलने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि किंग कप के अपने पहले मैच में हासिल की। उन्होंने इस मामले में बाईचुंग भूटिया को पीछे छोड़ा। भूटिया ने भारत के लिए 107 मैच खेले हैं, जबकि छेत्री के अब 108 मैच हो गये हैं। छेत्री ने मैच में गोल भी किया, जो उनका 69वां गोल है।