कोच की बेटी से हो गया था सुनील छेत्री को प्यार, 13 साल तक छिपाने के बाद लिए थे 7 फेरे
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: social media
भारतीय इंटरनेशनल फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. दरअसल उनका पहला प्यार उनके कोच सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी सोनम भट्टाचार्य थी और आज वह उनकी पत्नी हैं. जब छेत्री 18 साल के थे तब उन्हें 15 साल की सोनम से प्यार हो गया था लेकिन छेत्री को पता नहीं था कि सोनम उनके कोच की बेटी हैं. वहीं करियर के लिए छेत्री ने सोनम से बात तक करना बंद कर दिया था.
