रोहित शर्मा के विकेट गवां देने पर भड़के सुनील गावस्कर, बोले इसके कोई माफी नहीं
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
भारत-ऑस्ट्रेलिया के आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा के आउट होने के तरीके को लेकर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर काफी भड़क गए हैं। उन्होंने रोहित की बल्लेबाजी को गैर जिम्मेदाराना करार दिया है। उन्होंने कहा कि रोहित ने खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गवां दिया और इसकी कोई माफी नहीं है। वहीं रोहित ने कहा कि आपके पास हमेशा एक योजना होती है और वास्तव में मुझे उस शॉट को खेलने का कोई पछतावा नहीं है।
