सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से दी मात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीते दिन हुए इंडियन प्रीमियर लीग के एक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हरा दिया है। हैदराबाद की यह सीजन की लगातार दूसरी जीत है जबकि गुजरात को पहली हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के 21वें मुकाबले में हैदराबाद ने गुजरात के 163 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
