हैदराबाद ने छीना बैंगलोर से मैच, वॉर्नर के धुरंधरों के आगे विराट सेना पस्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सनराइजर्स हैदराबाद ने एलिमिनेटर मुकाबले में 6 विकेट से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर क्वालिफायर्स-2 में एंट्री की। अब हैदराबाद रविवार को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगा, जो क्वालिफायर्स-1 में मुंबई से हारी थी। बैंगलोर 7 विकेट पर 131 रन ही बना पाई थी। हैदराबाद को जीत के लिए अंतिम ओवर में नौ रन और अंतिम चार गेंदों पर आठ रन चाहिए थे और होल्डर ने लगातार दो चौके जड़ दिए।
