हॉकी को राष्ट्रीय खेल घोषित किए जाने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट ने हॉकी को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय खेल घोषित करने वाली याचिका सुनने से इंकार किया। कोर्ट ने याची से कहा कि आपका उद्देश्य अच्छा हो सकता है, लेकिन हम कुछ नहीं कर सकते। आप चाहें तो सरकार को ज्ञापन दे सकते हैं। दरअसल, टोक्यो ओलंपिक में हॉकी टीमों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद हॉकी को राष्ट्रीय खेल घोषित करने की मांग है। इसलिए याचिका दायर की गई।