सुरेश रैना ने नवजात बेटे की पहली झलक शेयर कर लिखा, 'रियो रैना का स्वागत है'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नवजात बेटे की पहली झलक शेयर करते हुए खुलासा किया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम रियो रखा है। रैना ने लिखा, 'हर चीज़ की शुरुआत- आश्चर्य, उम्मीद, संभावनाएं और एक बेहतर दुनिया! हम गर्व के साथ अपने बेटे और ग्रेशिया के भाई- रियो रैना का स्वागत करते हैं।' रैना ने पत्नी प्रियंका से 2015 में शादी की थी।
