सरे ने शादाब खान और डार्सी शॉर्ट के कॉन्ट्रैक्ट को रद्द किया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
कोरोना वायरस के कारण इंग्लैंड को अपने घरेलू टी-20 टूर्नामेंट टी-20 ब्लास्ट को पोस्टपोन करना पड़ा। इसी वजह से सरे ने अपने विदेशी खिलाड़ी डार्सी शॉर्ट और शादाब खान के कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया है। मौजूदा दौर में पूरा विश्व कोविड 19 के खिलाफ जंग लड़ रहा है। कोविड 19 के कारण इंग्लैंड और वेल्स में सभी प्रकार की क्रिकेट के ऊपर 1 जुलाई तक रोक लगी हुई है।