करियर की पहली बॉल पर सिक्स लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव, कोहली के नाम रहा ये अनचाहा रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टी-20 में डेब्यू पारी खेलने उतरे सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर को सिक्स लगाया। वे ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। बता दें उनसे पहले सोहेल तनवीर और मंगालिसो मोसेहले ऐसा कर चुके हैं। वहीं, आदिल रशीद किसी भी फॉर्मेट में विराट कोहली को 2 बार स्टंप कराने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए।
