भारतीय महिला क्रिकेटर सुषमा वर्मा ने सचिन के सन्यास लेने के बाद आईपीएल देखना ही छोड़ दिया
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: navbharat
क्रिकेट के भगवान का कौन फैन नहीं होगा लेकिन भारतीय टीम की विकेटकीपर सुषमा वर्मा एक ऐसी फैन हैं, जिन्होंने सचिन तेंदुलकर के संन्यास लेने के बाद से आईपीएल देखना बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि एक बार वह मुंबई इंडियंस का मैच देखने धर्मशाला गई थीं। उन्हें उम्मीद थी कि सचिन मैच खेलेंगे लेकिन वह नहीं खेले, तब उन्होंने फैसला किया कि दोबारा आईपीएल नहीं देखेंगी। इसके अलावा वह महेंद्र सिंह धोनी की भी फैन हैं।
